---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 8, 2026

नवागत पुलिस अधीक्षक यांगचेन भुटिया ने किया पदभार ग्रहण


शिवपुरी-
जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पदभार गृहण कर जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर अपराध एवं कानून व्यवस्था की जानकारी ली। यहां बता दें कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के चलते जिला शिवपुरी की कमान पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया को दी गई है, जिसके तहत आज नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा जिला शिवपुरी का पदभार ग्रहण किया। नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर चर्चा की। साथ ही उन्होनें एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से चर्चा की।

No comments: