शिवपुरी- गर्मी के इन दिनों में भीषण पेयजल समस्या को देखते हुए आमजन के लिए पीने का पानी सहज उपलब्ध हो इसे लेकर समाज सेवा कार्य के लिए तत्पर रहने वाली समाजसेवी संस्था अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा हरि नारायण शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत गुप्ता (ख्यावदा वाले) एवं समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश ठईया, पूर्व महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल, सहमंत्री पूजा अग्रवाल, अग्रवाल आदर्श महिला संगठन अध्यक्ष रेणु सिंघल, महामंत्री उषा मंगल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल सह महामंत्री, माधवी अग्रवाल प्रचार मंत्री, मीना जैन कार्यकारिणी सदस्य, प्रतिमा अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल एवं प्रीति सिंघल, कविता गुप्ता, गरिमा गुप्ता, सुधा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अनु अग्रवाल आदि मातृशक्ति मौजूद थी। इसके साथ ही अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा आगामी 25 मई से 6 जून तक नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में लगाया जा रहा है, जिसें मेहंदी, ड्राइंग, डांस, सेल्फ डिपेंड, मोतियों की ज्वेलरी आदि का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में नव युवतियों एवं महिलाओंसे अनुरोध किया गया है कि शिविर में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना भविष्य बनाऐं। इसके साथ ही इन गर्मियों के दिनों मे आमजन के साथ-साथ बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा के लिए भी अग्रवाल आदर्श महिला संगठन के द्वारा सभी से आह्वान किया गया कि वह अपने-अपने घर-परिवार, आंगन एवं छतों पर पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था कर पशु-पक्षी सेवा में सहयोग प्रदान करें।

No comments:
Post a Comment