आर्य समाज प वर्मा नर्सिंग होम का संयुक्त हृदय रोग और नि:संतानता निदान शिविर सम्पन्नशिवपुरी-अनियमित दिनचर्या और असंतुलित भोजन से युवा भी हृदय रोग की चपेट में आ रहे है,समय पर भोजन, जांचे और नियमित दिनचर्या से ही इससे बचा जा सकता है। उक्त उदगार आर्य समाज शिवपुरी और वर्मा नर्सिंग होम के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क हृदय रोग व निसंतानता रोग निदान शिविर में बोलते हुए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रवि शंकर डालमिया ने वर्मा नर्सिंग होम पर आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में व्यक्त किए।
इस अवसर पर बोलते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतिष्ठा डालमिया ने कहा कि निसंतानता के लिए महिला और पुरुष दोनों ही जिम्मेदार हो सकते है,और कुछ वर्षों में रासायनिक युक्त भोजन और असंतुलित भोजन की वजह से ही ये बीमारी बढ़ रही है,और समय पर उपचार के अभाव में बीमारी जटिल रूप धारण कर लेती है,जिसका उपचार आई वी एफ पद्धति द्वारा ही किया जाता है। वर्मा नर्सिंग होम के संचालक शिवपुरी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुशील वर्मा ने कहा कि कार्डियोलॉजी की नींव ग्वालियर और बुंदेलखंड में रखने वाले डॉ रवि शंकर डालमिया विनम्र होने के साथ सेवाभावी भी है और उनके व्यवहार से मरीज ज्यादा जल्दी ठीक हो जाते है,उनका सानिध्य मिलना हमारे लिए गौरव की बात है,शिवपुरी वासियों के प्रति उनका स्नेह अपार है।
डॉ अनीता वर्मा का स्वागत कार्यक्रम संयोजक मनीष हरियाणी और ग्वालियर से आई हितिका डालमिया ने किया। इस अवसर पर आर्य समाज शिवपुरी से समीर गांधी,मनोज अग्रवाल,धर्मेश अरोरा,मनीष हरियाणी, नमन विरमानी,हनी हरियाणी,अशोक गुप्ता, कपिल मंगल,बीपी यादव,संजीव ढींगरा,नवल गुप्ता,सूरज मंगल ने ग्वालियर से आए डॉ डालमिया के सहयोगी नरेंद्र गुप्ता,विकास शर्मा,विक्रम उपाध्याय,गफ्फार खान,महेश कुशवाह,पिस्ता शर्मा का स्वागत माला पहनाकर किया। शिविर में 20 निसंतान दंपति व 130 करीब मरीजों ने जांच व परामर्श का नि:शुल्क लाभ प्राप्त किया। डॉ सुशील वर्मा, डॉ अनीता वर्मा ने सभी का अंत में आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष ओज ने किया।

No comments:
Post a Comment