---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 13, 2026

श्रीमंत राजामाता विजयाराजा सिंधिया स्मृति में आयोजित अंडर-16 बालिका हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ


नवागत एसपी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने जिला खेल अधिकारी के साथ लिया खिलाडिय़ों का परिचय

शिवपुरी-जिला शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर के हॉकी एस्टोटर्फ मैदान पर श्रीमंत राजामाता विजयाराजा सिंधिया जी की स्मृति में कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डॉबलपमेंट (म.प्र.) द्वारा राज्य हॉकी फीडर सेंटर अंडर-16 बालिका हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 से 14 मई 2026 तक किया जा रहा है, जिसमे खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के 29 जिलों में संचालित हॉकी फीडर सेंटर के खिलाडयि़ों को नियमित रूप से प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां अंडर-16 बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के साथ मिलकर किया गया। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय लिया और उन्हें अनुशासित खेल के प्रति संबोधित किया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूरिया के द्वारा प्रतियोगिता शुभारंभ के साथ ही सभी खिलाडिय़ों को अपने आशीर्वाद वचन में सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने एवं खेलो के क्षेत्र में जिले एवं प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन करने हेतु कहकर कार्यक्रम का शुभारंभ करने की घोषणा की। साथ ही 06 जिलों शिवपुरी, देवास, ग्वालियर, गुना, सागर एवं नर्मदापुरम से आये सभी खिलाडयि़ों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना चतुर्वेदी विधिक प्राधिकरण सचिव शिवपुरी, अरूण कुमार सिंह म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, डॉ. के. के खरे के अतिरिक्त टीक के साथ आये प्रशिक्षक श्रीमती गीता लखेरा, श्री शेलेन्द्र बुन्देला, श्रीमती सुनीता कंवर गुना, सुमित खजूर, देवास, श्रीमती संगीता दीक्षि, गिरीश मिश्रा मामा, राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान सिंह व खेल विभाग के कर्मचारी व वरिष्ठा खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी खिलाडयि़ों को स्पोटर्स किट एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त खिलाडयि़ों को ट्राफी एवं मेडल से पुरूस्कृत किया जायेगा।

No comments: