विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : अभाविपशिवपुरी/पिछोर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संदीपनी विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) के अंकों में कथित अनियमितताओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही और मनमानी के कारण कई विद्यार्थियों को उनकी वास्तविक योग्यता से कम अंक दिए गए हैं, जिससे उनके शैक्षणिक परिणाम और भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
ज्ञापन में परिषद ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से संदीपनी विद्यालय के अनेक विद्यार्थी एवं अभिभावक लगातार प्रैक्टिकल अंकों को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन अंक सूची में उन्हें अपेक्षा से बेहद कम अंक प्रदान किए गए। इससे न केवल उनकी मेरिट प्रभावित हुई है, बल्कि उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अवसरों पर भी सीधा असर पड़ सकता है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के समक्ष आरोप लगाया कि यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कई मेधावी छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक विक्रम गुर्जर, नगर मंत्री ऋषभ रघुवंशी, सह मंत्री सुमित झा, कला मंच प्रमुख हर्ष पांडे, महाविद्यालय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह लोधी, मीडिया प्रभारी नरेश बघेल, मलखान यादव, अनुज झा, आशीष साहू और साहिल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उप

No comments:
Post a Comment