एसोसिएशन की संगठन शक्ति को लेकर बैठक आयोजितशिवपुरी- ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सरकार के समक्ष दवा व्यापारियों की समस्याऐं, अधिकारों के हनन एवं दवा व्यापार नीति को लेकर एक दिवसीय दवा व्यापार बंद का आह्वान 20 मई को किया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय सनराईज रेस्टोरेंट में शिवपुरी कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई जिसमें एसोसिएशन की संगठन शक्ति को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा की गर्ई। इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष डॉ सी पी गोयल, सचिव गोपाल दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संभागीय सचिव कैलाश अग्रवाल, संगठन मंत्री नरेन्द्र गुप्ता, सह सचिव उत्तम सिंह धाकड़, उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दीपक सिंघल, प्रचार प्रसार प्रमुख अनिल सांड सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे जिन्होंने इस हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बैठक में जितेन्द्र गुप्ता, संजय नाहटा, संकेत गोयल आदि सहित अन्य मेडीकल संचालक मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मई को देशव्यापी दवा व्यापार में अपने अधिकारों की सुरक्षा और दवाओं के बढ़ते ऑनलाईन कारोबार को लेकर ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा संपूर्ण देश भर में एक दिवसीय देश व्यापी दवा व्यापार बंद करने का आह़्वान है जिला मुख्यालय शिवपुरी सहित जिले भर में सभी कैमिस्ट दुकानें बंद रहेंगी इसे लेकर एसोसिएशन के द्वारा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर दुकान संचालकों को सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से दूरभाष कर जानकारी प्रदान की जा रही है साथ ही लगातार संपर्क कर 20 मई के बंद को सफल बनाने में सभी कैमिस्टों का योगदान हो, इसके लिए सतत कार्यरत है। कैमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा बताया कि इस दौरान संपूर्ण भारत में दवा विक्रेताओं के द्वारा स्वैच्छिक व्यापार बंद रखा जाएगा। इस बंद में देशभर के थोक एवं फुटकर दवा विक्रेता पूर्ण रूप से सहभागिता करेंगे। यह निर्णय दवा व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और अधिकारों की रक्षा के लिए लिया गया है। मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चंद्धिंग एवं राष्ट्रीय महासचिव राजीव सिंघल के नेतृत्व एवं आव्हान पर यह निर्णय लिया गया है जिसमें सभी प्रदेश के दवा व्यापारी अपनी सहभागिता निभाऐंगें।



No comments:
Post a Comment