संगठन विस्तार से संगठन का कार्य और कार्यकर्ता का विकास होता है : प्रकाश चंद्र अग्रवालशिवपुरी-लघु उद्योग भारती का ध्येय राष्ट्र हित सर्वोपरि है, सदस्यता का विस्तार संगठन का मुख्य लक्ष्य है, लघु उद्योग भारती की शिवपुरी में आयोजित मध्य भारत प्रांत की आंचलिक बैठक को संबोधित करते हुए उक्त वक्तव्य लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि मप्र को अपनी सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने लिए अभियान चलाकर, आंचलिक बैठक, जिला बैठक समय समय पर करनी होंगी, संगठन विस्तार से संगठन का कार्य और कार्यकर्ता का विकास होता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मप्र के प्रभारी ताराचंद गोयल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी, लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत मंचासीन रहे।
बैठक में शामिल हुए मध्य भारत प्रांत के प्रचारक विमल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मई-जून का माह का समय संघ के सभी संगठनों में प्रशिक्षण का होता हैं, कार्यकर्ता प्रशिक्षित होता हैं जिससे संघ का कार्य बड़ा होता है। इस दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि अंचल की बैठकों का उद्देश्य औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, कहीं ना कहीं कोई बिंदु है विषय है जो हमे जोडऩे का काम करते है, उद्योग हित राष्ट्रहित हेतु है। मध्य भारत प्रांत की सचिव रश्मि गुर्जर ने मध्य भारत प्रांत की महिला इकाई एवं महिला उद्यमियों की गतिविधियों को संगठन के सामने रखा। लघु उद्योग भारती मध्य भारत प्रांत के महामन्त्री विनोद नायर ने मध्य भारत की आगामी लक्ष्य को संगठन के सामने रखा।
कार्यक्रम का संचालन मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष सोबरन सिंह तोमर ने किया आभार प्रदर्शन शिवपुरी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने किया। मध्य भारत प्रांत की बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोहर काले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष मितेश लोकवानी, उपाध्यक्ष ईश अरोड़ा, महामन्त्री नीरज शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला इकाई शुभा कामऋषि, राकेश अवस्थी, शेखर दुधाड़े, रश्मि अग्रवाल, मीता वाधावा, राकेश जैन आमोल, मनोज जैन, विष्णु गोयल प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक में भोपाल, हरदा, विदिशा, सीहोर,होशंगाबाद,बैतूल, डबरा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, ग्वालियर, गुना, मुरैना, ग्वालियर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए हैं।



No comments:
Post a Comment