---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 17, 2026

संघता बांध पर लगाए क्रेशर को खनिज विभाग ने किया सील


शिवपुरी-
जिले के संघता बांध परियोजना में गिट्टी निर्माण हेतु स्थापित किये गये क्रेशर बालाजी क्रेशर को कलेक्टर अर्पित वर्मा के आदेश से खनिज अधिकारी राम सिंह उइके के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास द्वारा आगामी आदेश तक ताला लगाकर सील करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान मौके पर खनिज विभाग की टीम को 4000 घन मीटर गिट्टी, एक पोकलेन मशीन और एक हाइड्रा जप्त किया गया जिसे मौके पर ही जब्त किया गया, यहां गिट्टी निर्माण करने हेतु स्थापित किये गये क्रशर को कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश के तहत खनिज विभाग के द्वारा सील कर दिया गया है। इस मामले में आगामी कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय से की जाएगी।

No comments: