---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 14, 2026

थाना बैराड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही, 02 कैनों मे कच्ची शराब 80 लीटर जप्त कर आरोपी गिफ्तार


अवैध शराब बनाने की सामाग्री एवं लहान को नष्ट किया गया

शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे गुरूवार दोपहर के समय थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि टपरा मोहल्ला अनाज मण्डी के पीछे बैराड मे कुछ लोग हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब तैयार कर विक्रय करने हेतु रखे है।
मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति दिखा जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा जो दिलीप राठौर पुत्र रामदयाल राठौर उम्र 32 साल निवासी बरोद रोड़ 02 नम्बर कलारी के पास बैराढ जिला शिवपुरी का होना बताया एवं गेत मे रखे त्रिपाल को उठाकर देखा तो उसके नीचे दो प्लास्टिक की नीले रंग की केने जिनमे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 40-40 लीटर कुल 80 लीटर कीमती 16000 रुपये एवं कच्ची शराब उत्पादन में उपयोग किये गये, एल्युमीनियम की 01 ढेकची व स्टील का 01 भगोना मौके पर जप्त किये गये व जमीन के अन्दर गड़े हुए दो मिट्टी के मटके लहान से भरे हुए मिले। मौके पर लहान को नष्ट किया गया। आरोपी दिलीप राठौर से पूँछताछ की गई तो उसके द्वारा शराब बनाने वाला स्थान लाखा बंजारा का होना बताया एवं लाखा बंजारा के साथ ही कच्ची शराब का उत्पादन कर विक्रय करना एवं शराब विक्रय से प्राप्त रुपयों को आपस मे बांटना बताया एवं आरोपी दिलीप राठौर को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी लाखा बंजारा की तलाश की जा रही है। इस कार्यवाही में निरी सुरेश शर्मा, प्रआर. इकबाल अहमद, आर. लालसिंह भील, आर. ज्ञानसिंह रावत, आर. गिर्राज त्यागी शामिल रहे। 

No comments: