---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 21, 2026

ऑनलाईन दवा व्यापार को लेकर कैमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बंद रही मेडीकल दुकानें


शिवपुरी-
ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सरकार के समक्ष दवा व्यापारियों की समस्याऐं, अधिकारों के हनन एवं दवा व्यापार नीति को लेकर एक दिवसीय दवा व्यापार बंद का आह्वान गया जिसके पालन में जिले भर की करीब 350 से अधिक मेडीकल दुकानें पूर्णत: बंद रही। इस बंद के आह्वान में स्थानीय सनराईज रेस्टोरेंट पर शिवपुरी कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सी पी गोयल, सचिव गोपाल दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संभागीय सचिव कैलाश अग्रवाल, संगठन मंत्री नरेन्द्र गुप्ता, सह सचिव उत्तम सिंह धाकड़, उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दीपक सिंघल, प्रचार प्रसार प्रमुख अनिल सांड सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे जिन्होंने इस हड़ताल को सफल बनाया और सभी ने विभिन्न बिन्दुओं को लेकर कलेक्टे्रट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इस बंद में जितेन्द्र गुप्ता, संजय नाहटा, संकेत गोयल आदि सहित अन्य मेडीकल संचालक मौजूद रहे।

इसलिए की गई हड़ताल
देशव्यापी दवा व्यापार में अपने अधिकारों की सुरक्षा और दवाओं के बढ़ते ऑनलाईन कारोबार को लेकर ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा संपूर्ण देश भर में एक दिवसीय देश व्यापी दवा व्यापार बंद करने का आह्वान किया गया था। जिसमें जिला मुख्यालय शिवपुरी सहित जिले भर में सभी कैमिस्ट दुकानें बंद रही। कैमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा बताया कि इस दौरान संपूर्ण भारत में दवा विक्रेताओं के द्वारा स्वैच्छिक व्यापार बंद रखा गया। इस बंद में देशभर के थोक एवं फुटकर दवा विक्रेता पूर्ण रूप से सहभागिता रही। यह निर्णय दवा व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और अधिकारों की रक्षा के लिए लिया गया है। मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चंद्धिंग एवं राष्ट्रीय महासचिव राजीव सिंघल के नेतृत्व एवं आव्हान पर यह निर्णय लिया गया है जिसमें सभी मेडीकल संचालक इस बंद के समर्थन में शामिल रहे।

No comments: