---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 29, 2026

बेटलग्राउंड -2 में द्वितीय रनरअप पर निष्का सेल्स परिवार ने किया मुस्कान शेख का अभिनंदन



शिवपुरी-
शहर शिवपुरी के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण प्रदेश और देश के लिए एक अभिनव खिलाड़ी के तौर पर मुस्कान शेख सामने आई है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल और आधुनिक खेलो की श्रेणी में बैटलग्राउंड 02 में उपविजेता बनकर आंचल शिवपुरी का नाम पूरे देश भर में रोशन किया है। मुस्कान शेख की इस उपलब्धि पर निष्का सेल्स परिवार के संचालक दीपेश अग्रवाल के  द्वारा अपने विष्णु मंदिर स्थित इलेक्ट्रिक शोरूम पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान इस नवोदित खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे जिन्होंने मुस्कान की उपलब्धि पर उनके पिता दारा खान एवं बालिका के लिए आयोजित स्वागत अभिनंदन को लेकर निष्का सेल्स परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया कि अंचल शिवपुरी के ऐसे ही खिलाडयि़ों को इसी तरह से प्रोत्साहित किया जाए ताकि अन्य प्रतिभाएं  भी आगे आकर हरेक क्षेत्र में शिवपुरी का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर निष्का सेल्स परिवार के द्वारा खिलाड़ी मुस्कान से को उपहार भेंटकर उनकी प्रतिभा को साराहा गया। इस दौरान इस अभिनंदन समारोह में शामिल होने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का भी उपहार भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।

No comments: