---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 7, 2026

भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




अभियान में एक वृक्ष-एक जीवन, एक संकल्प हरित भविष्य को ध्यान में रखते हुए खेल अधिकारी को किया सम्मानित

शिवपुरी-भारत विकास परिषद, मणिकर्णिका शाखा, शिवपुरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जिला खेल परिसर, शिवपुरी में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एक वृक्ष-एक जीवन, एक संकल्प हरित भविष्य को ध्यान में रखते हुए भारत विकास परिषद, शाखा मणिकर्णिक अध्यक्ष श्रीमती रितु गोयल, सचिव श्रीमती राखी गोयल एवं कोषध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा ने बताया कि इस अभियान को समर्थन देने और सफल बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरण रक्षकों का सम्मान संस्था के द्वारा किया गया, इसके अलावा पर्यावरण हित में कपड़े के थैलों का वितरण कर उपस्थित जनों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया। यहां अभियान को समर्थन व सफल बनाने के लिए श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर के जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे को

कार्यक्रम के दौरान शाखा की ओर से तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आशा और अपेक्षा व्यक्त की कि खेल परिसर ही नहीं अपितु आसपास का वातावरण और हरेक खेल प्रेमी भी इस अभियान से जुड़कर एक वृक्ष-एक जीवन, एक संकल्प हरित भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस दौरान खेल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए परिसर में आम, पपीता, अशोक, जामफल सहित विभिन्न प्रकार के पौधों एवं वृक्षों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका श्रीमती भारती अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाली श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, ममता सोनी, दिव्या व्यास, अनु मित्तल, अंजू गोयल, शिल्पी जैन, राखी सिंघल एवं किरण उप्पल सहित सभी पर्यावरण रक्षकों एवं सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

No comments: