---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 7, 2026

हैप्पीडेज स्कूल में अखिल भारतीय 7 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले



अंडर 14 वर्ग में लिटिल एंजेल, अंडर 17 में बिरला एफसी ग्वालियर और पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हैप्पीडेज स्कूल जीती

शिवपुरी-जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय हैप्पीडेज स्कूल में अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मितई एवं गिर्राज शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का संयुक्त आयोजन 7 ए साइड सोकर फेडरेशन एवं हैप्पीडेज स्कूल के द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मैच खेले गए।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच अंडर 14 वर्ग में लिटिल एंजेल ग्वालियर और सेंट मैरी स्कूल दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें लिटिल एंजेल ग्वालियर की टीम ने 2-0 से मैच को जीत लिया। अंडर 14 का दूसरा मुकाबला जीसीएफसी गाजियाबाद और हैप्पीडेज स्कूल शिवपुरी के बीच खेला गया जिसमें गाजियाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच मे 5-0 से जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का अंडर 17 का पहला सेमीफाइनल मैच बिरला एफसी ग्वालियर और टाइटन  क्लब नोएडा के बीच खेला गया जिसमें बिरला एफसी ग्वालियर ने 1-0 से इस मैच को जीत लिया। अंडर 17 वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच हैप्पीडेज स्कूल शिवपुरी और सिग्नेचर दिल्ली के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हैप्पीडेज स्कूल की टीम ने 1-0 से इस मैच  को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल मैच 14 आयु वर्ग में जीसीएफसी गाजियाबाद और लिटिल एंजेल ग्वालियर के बीच एवं 17 आयु वर्ग में हैप्पीडेज स्कूल शिवपुरी और बिरला एफसी ग्वालियर टीमों के बीच खेले जाएंगे। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीम भाग ले रही है, यह सभी मैच सुबह और रात्रि में लाइट की रोशनी में खेले जा रहे है। हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मितई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, मनीष राठौर, भरत जाटव, चिंतन गुप्ता प्रतियोगिता की सुचारू रूप से व्यवस्थाएं देख रहे है।

No comments: