तलवारबाजी और हुनर के प्रदर्शन के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, एसपी ने की संगठन के प्रयासों की सराहनाशिवपुरी। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन एक भव्य और विशाल मेले के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी शहर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और शिविर में शामिल हुए बच्चों व महिलाओं का जमकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विशेष रूप से मातृशक्ति द्वारा तलवारबाजी, जूडो-कराटे और बच्चों द्वारा आत्मरक्षा के किए गए शानदार प्रदर्शन को सराहा। इसके साथ ही शिविर में महिलाओं द्वारा तैयार की गई मोतियों की खूबसूरत ज्वेलरी की तारीफ करते हुए कहा कि यह हुनर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा और उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।
संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेणु सिंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 65 बच्चों और 40 महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान संगठन द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए प्रतिदिन पौष्टिक नाश्ते और ठंडे पेय पदार्थों की बेहतरीन व्यवस्था रखी गई थी। इस शिविर में बच्चों और महिलाओं को विभिन्न विधाओं में निपुण बनाने में मार्गदर्शक और प्रशिक्षक के रूप में मंजुला जैन, सुखबीर सर, अजय मेहंदी, मिनी और सेल्वी गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने कड़ी मेहनत से सभी को प्रशिक्षित किया। इस भव्य समापन अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, महामंत्री संगम अग्रवाल, से मंत्री वैभव अग्रवाल पूजा अग्रवाल प्रचार मंत्री रेनू गोयल, मनीष अग्रवाल शामिल थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें अध्यक्ष श्रीमती रेणु सिंगल, उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल व सुमन अग्रवाल, महामंत्री उषा मंगल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, सह मंत्री माधवी अग्रवाल, प्रचार मंत्री पूजा गुप्ता, मीना जैन और मीडिया प्रभारी नीतू बंसल सक्रिय रहीं। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा गर्ग, आरती तायल, मनीषा सिंघल, संगीता सिंघल, ऋतु जैन, रचना गोयल, स्वीटी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल और पूजा गुप्ता सहित संगठन की समस्त मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।



No comments:
Post a Comment