---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 7, 2026

सेवन ए साईड प्रतियोगिता : सीनियर वर्ग में श्री हरि इलेवन एवं अर्पित इलेवन के बीच होगा खिताबी मुकाबला



शिवपुरी-
सेवन ए साइउ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में श्री हरि होटल ने एसएस फाइबर को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जिसमें अभिषेक धाकड़ मैन ऑफ द मैच बने (72 रन, 1 विकेट और 1 रन-आउट) एवं अर्पित इलेवन 11 ने राम इलेवन 11 को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

तात्या टोपे स्टेडियम में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में 7-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले खेले गए जिसमें शिवपुरी खेल विभाग के कोऑर्डिनेटर कमल सिंह बाथम और शिवपुरी क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा मामा के सुपरविजन में खेलें। गए। मैच में हरि होटल ने एसएस फाइबर का 76 रनों का टारगेट 3.6 ओवर में पूरा किया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। एसएस फाइबर ने पहले बैटिंग करते हुए 76 रन बनाए, जिसमें ध्रुव गोयल ने अच्छी बैटिंग करते हुए 12 बॉल में 25 रन बनाए और रुद्र ने 18 रन बनाए। श्री हरि होटल की तरफ से देव सेन ने 3 विकेट लिए, सौरभ ने 1 विकेट और अभिषेक धाकड़ ने 1 विकेट लिया। रनों का पीछा करते हुए अभिषेक धाकड़ ने 72 रन बनाए। उन्होंने मैन ऑफ द मैच वाली परफॉर्मेंस दी (72 रन, 1 विकेट और 1 रन-आउट) रहे। पुरस्कार वरिष्ठ खिलाड़ी प्रवीण मेहता, रोनक परिहार और रवि दीक्षित द्वारा दिया गया। अवसर पर जीतू ठाकुर, वासुदेव राठौर, दीपक सोनी और ललित सेन आदि उपस्थित रहे।  

No comments: