---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस : आईटीबीपी ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली साइकिल रैली




डीआईजी राजेश चौधरी ने किया संडे ऑन साइकिल अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान

शिवपुरी-विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, शिवपुरी द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के उप महानिरीक्षक (दूरसंचार) राजेश चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर श्री चौधरी ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल चलाना न केवल एक उत्कृष्ट शारीरिक व्यायाम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन तथा मानसिक तनाव को कम करने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया तथा संडे ऑन साइकिल अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में विशेष रूप से प्रत्येक रविवार को साइकिल चलाने की आदत विकसित करने पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के निर्माण में नियमित शारीरिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

साइकिलिंग से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, शारीरिक क्षमता बढ़ती है तथा जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। रैली में संस्थान के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा फिट एवं स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

No comments: