लक्ष्मी पूजन के बाद किया गौ एवं गोवर्धन पूजन, धर्मशाला में हुआ दीपावली मिलन समारोहशिवपुरी। ग्वाल समाज सकल (पंच) शिवपुरी के तत्वावधान में इस वर्ष भी दीपावली का पर्व अपनी पुरातन सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के पश्चात समाज के लोगों ने गौपूजन एवं गोवर्धन पूजन कर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्वाल समाज सकल (पंच) शिवपुरी के अध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल) ने बताया कि समाज के लोगों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ दीपावली एवं गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर लुधावली में घर-घर महिलाओं ने गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति निर्मित की और विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान ग्वाल समाज के बच्चे, युवा, बुजुर्ग एवं परिजन सपरिवार एक-दूसरे के घर पहुंचकर गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। भगवान गोवर्धन को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान एवं घरों में तैयार पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इसी प्रकार ठकुरपुरा एवं घोसीपुरा ग्वाल छावनी में भी समाज की पुरातन परंपराओं के अनुसार गोवर्धन पूजन कर उत्सव मनाया गया।
ग्वाल धर्मशाला लुधावली में हुआ दीपावली मिलन समारोह
दीपावली के अवसर पर शाम को ग्वाल समाज सकल (पंच) शिवपुरी के तत्वावधान में लुधावली स्थित ग्वाल धर्मशाला पर भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज की सभी छावनियों के ग्वाल बंधु एकत्रित हुए। कार्यक्रम में समाज की पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए कन्हैया गायन किया गया। साथ ही समाज की एकता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
समाज बंधुओं की रही सहभागिता
कार्यक्रम में ठकुरपुरा छावनी के महाते प्रेम पड़रिया, दीवान धनीराम कछवाए, रामसिंह वानिये भगतजी, वंशी रायठौर, भूपेंद्र दीवान, नाररायण गुजेले, भगवान लाल वानिये, गजेंद्र पड़रिया, बाबू गुजेले, शंकर पड़रिया, जगदीश अहीर, गणेश गुजेले एवं राजकुमार रायठौर शामिल हुए। वहीं घोसीपुरा से महाते हुकुमचंद पड़रिया तथा लुधावली से परसादी दीवान, ब्रजेश चौधरी, किशन चंदेल, किशन लाल मोहनियां, रामप्रसाद मोहनियां, खुमान चंदेल, रामचरण चंदेल, परसादी थम्मार, फूलचंद थम्मार, मुन्ना पड़रिया, छोटे लाल मोहनियां, बालकिशन मोहनियां, गंगाराम मोहनियां, करुआ थम्मार, विनोद अहीर, दिनेश मोहनियां एवं दिलीप मोहनियां सहित बड़ी संख्या में ग्वाल बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर ब्रजेश चौधरी ने समारोह में सभी समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने समाज की एकजुटता, पारंपरिक संस्कृति और आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।

.jpg)

.jpg)

No comments:
Post a Comment