200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेशशिवपुरी-फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत विश्व साइकिलिंग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय पर संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 साइकिलिस्ट एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, विजय शर्मा, हरवीर रघुवंशी एवं भाजपा महामंत्री लवलेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजय राज, अतिरिक्त सीईओ ब्रह्मेंद्र गुप्ता, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंद्रशेखर बेमटे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
तात्या टोपे स्मारक से प्रारंभ हुई साइकिल रैली
साइकिल रैली का शुभारंभ तात्या टोपे स्मारक से किया गया। रैली कलेक्ट्रेट, कोर्ट रोड, माधव चौक एवं गुरुद्वारा चौक होते हुए पुन: तात्याटोपे स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

पैडलर ग्रुप द्वारा फिट इंडिया अभियान को मिला जनसमर्थन
कार्यक्रम में शिवपुरी पेडलर ग्रुप के अध्यक्ष प्रवीण गोयल, एडवोकेट विष्णु गोयल, अजय बाथम, शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने भाग लिया। स्कूली छात्र छात्रों की भी अहम भूमिका रही। आयोजन के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नियमित साइकिलिंग अपनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment