---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 7, 2026

शिवपुरी को चिकित्सा के क्षेत्र में एडवांस बनाने का कार्य किया राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति ने : डॉं. सुशांत श्रीवास्तव






मॉं राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 222 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ, हुई नि:शुल्क जांचें

शिवपुरी- यह बात सही है कि छोटे-छाटे शहरों में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की कमी रहती है, बाबजूद इसके शिवपुरी को गुरूग्राम हरियाणा से जोड़कर एडवांस चिकित्सा प्रदान करने का कार्य समाजसेवी संस्था मॉं राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति के द्वारा किया गया है, इस शिविर में आने वाले मरीजों में अधिकांशत: हृदय रोगी रहे और इसका कारण खोजें तो पता चलेगा कि खान-पान, अनियमित दिनचर्या, शारीरिक व्यायाम में कमी जैसे अनेक कारण है जो हृदय रोग को बढ़ावा देते है. इसलिए इस रोग से बचने के लिए अपने शरीर में स्फूर्ति बनाए रखे, खान-पान और सेहत सही रहेगी तो यह जीवन भी लंबा चलेगा अन्यथा यह शरीर आपका है और इसके अच्छे बुरे परिणामों का सामना भी आपको करना पड़ेगा, इसलिए अभी से सचेत हो और अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहे। हृदय रोग और अनियमित दिनचर्या को लेकर यह बात कही दिल्ली से पारस हॉस्पिटल, गुरूग्राम हरियाणा से आए प्रसिद्ध हृदयरोग चिकित्सक कार्डियोसर्जन डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव ने जो स्थानीय कल्याणी धर्मशाला परिसर में मॉ राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति, शिवपुरी द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न रोगों से बचाव हेतु जागरूक कर रहे थे।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ.संजय ऋषिश्वर, संस्था अध्यक्ष कपिल सहगल, सचिव तरूण अग्रवाल, रेडक्रास सोसायटी चेयरमैन राकेश अग्रवाल, न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. पुनीत राणा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रत्नेश जैन एंव शिवपुरी के न्यूरोसर्जन डॉ. दिनेश गोयल मौजूद रहे। 

सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मॉं राज राजेश्वरी दरबार के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण करते हुए शिविर का श्ुाभारंभ किया गया, तत्पश्चात चिकित्सकों का शिविर में सेवाऐं प्रदान करने के लिए माल्यार्पण एवं शॉल सहित स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी अनुकरणीय सेवाओं को सराहा गया। स्वागत भाषण संस्था सचिव तरूण अग्रवाल के द्वारा दिया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महेन्द्र रावत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिविर में हृदय रोग एवं न्यूरो सर्जन से संबंधित 222 से अधिक मरीजों ने शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में मरीजों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करते हुए उनकी सीटी स्कैन एवं ईको की जांच, जो महंगाई के दौर में अधिक रहती है, जिला चिकित्सालय एवं मेडीकल कॉलेज के सहयोग से नि:शुल्क की गई। इस के साथ ही शिविर में आने वाले हृदय रोगी मरीजों को डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव के द्वारा ह्रदय की बायपास सर्जरी, वॉल्व रिप्लेसमेंट, नशो की ब्लॉकेज, चलते हुए थकान, अनियमित ब्लडप्रेशर, पेस मेकर जैसे विभिन्न रोगों के कारण एवं इनसे बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 

मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय ऋषेश्वर ने इस अवसर पर गुड़गांव से पधारे डॉक्टर का धन्यवाद दिया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया कि वह शिवपुरी जैसे शहर में आकर अपनी चिकित्सीय सेवाएं दे रहे हैं.

शिविर में समिति के संरक्षक राधेश्याम गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्णदेव गुप्ता, मुन्नाबाबू गोयल, देवेन्द्र मित्तल, कोषध्यक्ष रमन अग्रवाल, सह सचिव धर्मेन्द्र जैन, सह कोषध्यक्ष सुशील गोयल, महेन्द्र रावत, सुरेंद्र साहू, आलोक गोयल, हरिओम गर्ग, संतोष शिवहरे, राजू यादव (ग्वाल), वृजेश जैन, मंगल सेंगर, चिराग गुप्ता, अंकित सेंगर, कृष्णा गोयल सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रही। शिविर में रेडक्रास सोसायटी के सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। 

न्यूरो सर्जन डॉ.पुनीत राणा ने माना मोबाईल के प्रयोग और तनाव से बढ़ रहे मनोरोगी

गुरूग्राम के शिविर में अपनी सेवाऐं प्रदान करने आए दिल्ली से पारस हॉस्पिटल के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ.पुनीत राणा ने बताया कि बदलते दौर में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कारण सामने आ सकते है लेकिन इस दौर में अधिक मोबाईल का प्रयोग करना और तनाव जैसे प्रमुख कारण मनोरोग की ओर इशारा करते है, इसलिए मनोरोग से बचना है तो अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मोबाईल रखें लेकिन आवश्यक हो तभी उसका प्रयोग किया जाए, आज के दौर में ब्रेन और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं के रोगी भी बढ़े है, वहीं मिर्गी जैसे रोग जिसे कई लोग सामान्य तरीके से लेते है यह भी एक गंभीर बीमारी है जिसका समय पर उपचार होना जरूरी है. शरीर में खून का थक्का जमने से भी आजकल ब्रेन ट्यूमर की बीमारी भी बढ़ रही है, रीढ़ की हड्डी को लेकर साईटीका जैसे रोग भी शरीर को ग्रसित कर रहे है. इन सभी से बचने के लिए समय समय पर चिकित्सकीय उपचार आवश्यक है इसलिए समय-समय पर चेकअप जरूर कराते रहे। इस दौरान जिला चिकित्सालय के न्यूरोसर्जन डॉ.दिनेश गोयल एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रत्नेश जैन के द्वारा भी शिविर में आए मरीजों का उपचार किया गया।

No comments: