---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 7, 2026

साधु संतों पर अमर्यादित व घृणित टिप्पणी करने वाले आसामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही की मांग


जैन समाज ने सौपंा ज्ञापन, नगर निरीक्षक ने कहा आसामाजिक तत्वों पर पुलिस करेगी कानूनी कार्यवाही

शिवपुरी-सागर निवासी एक अज्ञात आसामाजिक व्यक्ति के द्वारा बीती 2 जून को जैन समाज सागर एवं अन्य स्थानों के वॉट्सएप ग्रुप पर जैन मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के बारे में बहुत ही अशोभनीय टिप्पणी की जा रही थी। जिसके कारण जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है।

        नगर निरीक्षक शिवपुरी रोहित दुबे को ज्ञापन देते हुए वरिष्ठ संरक्षक चंद्रसेन जैन संघनायक हरिओम जैन, दिनेश जैन कल्लू भैया,महेन्द्र जैन भैयन ने बताया कि यह आरोपी कोई अज्ञात व्यक्ति है जो कि समीर नाम से सिम लिए हुए है जिसका नंबर 73542-97110 है। वह इस नम्बर से व्हाट्सएप फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आदि सोशल प्लेटफॉर्म पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के बारे में बहुत ही अशोभनीय एवं गलत टिप्पणी कर रहा था। इसके विरोध में पूरे मध्य प्रदेश एवं अन्य स्थानों पर जैन समाज द्वारा इन सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन दिए जा रहे हैं। ताकि इन सभी असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हो सके। 

जैन समाज को आश्वासन देते हुए नगर निरीक्षक रोहित दुबे जी ने कहा कहा कि संत किसी समाज विशेष के नहीं पूरे राष्ट्र के होते हैं। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रमुख शिष्य मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज को निशाना  बनाते हुए घृणित व अमर्यादित टिप्पणी करके सामाजिक सोहार्द के बातावरण को नुकसान पहुंचाने की कुचेष्टा करने वाले अपराधी पर अवश्य ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी और उससे जैन समाज को भी अवगत कराया जाएगा। 

नगर निरीक्षक रोहित दुबे को ज्ञापन देने के लिए सकल जैन समाज महापंचायत, कार्याध्यक्ष महेन्द्र जैन भैयन, मुकेश जैन खरई, नरेंद्र जैन अध्यक्ष जैन मिलन, पलाश जैन सचिव,रोहित दुबे विधि संयोजक राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, प्रकाश जैन प्रधान,मनीष जैन रन्नौद, आदीश जैन मंगलम,प्रमोद जैन दीपक लॉज, संजय जैन जड़ी बूटी वाले, रूपेश जैन,शैलेंद्र जैन,आरती जैन,अनिल जैन एवं पंकज जैन आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वचन महेंद्र जैन भैयन के द्वारा किया गया।

No comments: