---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, June 7, 2026

नवीन एसडीओपी कार्यालय भवन का लोकार्पण, पुलिस व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती


शिवपुरी-
करैरा में नवीन एसडीओपी कार्यालय भवन का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले, एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ तथा एसडीएम अनुराग निंगवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अतिथियों द्वारा फीता काटकर नवीन एसडीओपी कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान पुलिस थाना परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी अवलोकन कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने कहा कि नवीन कार्यालय भवन के संचालन से पुलिस कार्यों में और अधिक सुगमता आएगी तथा आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवीन भवन के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। 

No comments: