---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 13, 2026

अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाऐं पहुंचाना प्रथम लक्ष्य : नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा



नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पदभार ग्रहण किया, मीडिया से हुए रूबरू, बताई कार्य योजना

शिवपुरी- यंू तो प्रशासनिक अनुभव के रूप में जहां मेरी पदस्थापना रही उसमें विशेष रूप से यह ध्यान रखा गया कि शासन की योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन और सजग कार्यप्रणाली के चलते पूरा शासकीय अमला चुस्त-दुरूस्त रहे, अभी श्योपुर में भी हमने हर व्यक्ति के लिए हर संभव शासन की योजना का लाभ देकर हितग्राहियोंको लाभान्वित किया और अब शिवपुरी में पदस्थापना के बाद भी मेरा प्रयास रहेगा कि अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाकर आत्मनिर्भर बनाया जाए यह प्रथम लक्ष्य रहेगा साथ ही योजनाओं में किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नहीं बरते अन्यथा कार्यवाही करने में भी देरी नहीं होगी, इसके अलावा राजस्व आय में वृद्धि, नगरीय क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता में रहेंगें। यह प्राथमिकताऐं बताई शिवपुरी जिले के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जो स्थानीय कलेक्टे्रट सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी कार्य योजना से अवगत करा रहे थे। 

इस अवसर पर पत्रकारों ने भी अपने महत्व्पूर्ण सुझाव नवागत कलेक्टर को दिए जिसे उन्होंने नोटिस किया और समय रहते हर संभव कार्य को निश्चित समया सीमा में किया जाए, इसका प्रयास किया जाएगा। इस के साथ ही जिले के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। जहां सीईओ जिला पंचायत विजय राज, एसडीएम आनंद सिंह राजावत, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा को शिवपुरी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अर्पित वर्मा इसके पूर्व श्योपुर जिले में कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके है।

No comments: