---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 12, 2026

थाना कोतवाली पुलिस व्दारा ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलवाते हुये आरोपी पकडा


शिवपुरी-
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी और सूचना मिली कि एक व्यक्ति मटका पार्क के पास सट्टा खिलवा रहा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को मटका पार्क तरफ रवाना किया गया तो एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अर्पित रावत पुत्र भारत सिंह रावत उम्र 25 साल नि0 ग्राम पडोरा थाना कोलारस शिवपुरी का होना बताया का होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से एक वन प्लस कम्पनी का मोबाइल मिला जिसमें आईपीएल आँनलाइन सट्टा खिलवाने की लिंक पायी गयी व 1500 रु. नगद जप्त हुये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 256/26 धारा 4 सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, प्र.आर. संतोष बैस, आर. अजय यादव, आर. बृजेश जादौन की विशेष भूमिका रही। 

No comments: