---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 12, 2026

अवैध शराब के खिलाफ बैराढ़ पुलिस की कार्यवाही, 100 ली.कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


शिवपुरी।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बैराड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 100 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

बैराड़ टीआई सुरेश शर्मा के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खरई जालिम प्रतिक्षालय, झिरी भौराना रोड पर एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र उर्फ वीरु परिहार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मकलीझरा थाना बैराड़ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो प्लास्टिक केनों में भरी 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। उक्त कार्रवाई में बैराड़ टीआई सुरेश शर्मा, प्र.आर. दुर्गाचरण, आर. अतरसिंह रावत, आर. गिर्राज त्यागी और चा.आर. मनीष परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments: