शिवपुरी। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल अध्यक्ष डॉ अवदेश प्रताप सिंह द्वारा जिले में मानवाधिकार जागरूकता एवं संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से वीरेंद्र माथुर को आयोग मित्र (स्वयंसेवी) के रूप में नामांकित किया गया है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री माथुर को शिवपुरी जिले के भौगोलिक क्षेत्र में आगामी दो वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे मानवाधिकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आयोग ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री माथुर अपनी निष्ठा, दक्षता और योग्यता के आधार पर आयोग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे तथा प्रतिमाह किए गए कार्यों का विवरण निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करेंगे। इस नियुक्ति के साथ ही जिले में मानवाधिकारों से जुड़े मामलों के प्रति जागरूकता बढऩे और आमजन को त्वरित सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment