---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 30, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : नपा के द्वारा ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक हुआ शुरू


नगरवासी 30 मई तक दें अपनी राय, जनता की राय नपा को दिलाएगी 1000 अंक

शिवपुरी- मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए टीमों की दस्तक के बाद शिवपुरी में भी सफाई व्यवस्था पर जोर नजर आने लगा है। वहीं केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक की शुरूआत कर दी है। साल 2011 की जनगणना के हिसाब से 10 प्रतिशत शहरी (वार्ड 1-39)तक के लोगों का शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सवालों के जवाब देना है। नपा सीएमओ ईशांक धाकड़ ने सभी शहरवासियों के शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था को लेकर दिए गए सवालों से अपनी राय देने को कहा है, क्योंकि जनता की इसी राय के आधार पर नगर पालिका शिवपुरी को 1000 अंक मिलेंगे। यह सिटीजन फीडबैक 30 मई तक चलेगा। रहवासियों को अपने मोबाइल से सिटीजन फीडबैक देना होगा और आखिर में सबमिट करते वक्त जो ओटीपी आएगा, उसको जरूर डालना है, बिना उसके सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।

नगरवासी ऐसे दे सकते हैं अपना फीडबैक
नगरवासी अपना फीडबैक देने के लिए लिंक द्धह्लह्लश्चह्य://ष्द्घ.ह्यड्ढद्वह्वह्म्ड्ढड्डठ्ठ. शह्म्द्द/ पर क्लिक करते ही गेट स्टार्ट पर क्लिक करना है। मोबाइल नंबर दर्ज करने के उपरांत गेट ओटीपी पर क्लिक करें। भाषा का चयन कर स्टार्ट सर्वे पर क्लिक करें।

ये होंगें सवाल, जिनका फीडबैक सबमिट करते समय ओटीपी जरूरी डालें
इन सवालों में क्या आपके घर-दुकान से रोजाना कचरा उठता है, क्या आपका घर.दुकान कचरे को फेंकने से पहले कम से कम सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करता है, क्या कचरा उठाने वाला कचरा अलग-अलग तरीके से (कैटेगरी के अनुसार)उठाकर गाड़ी में डालता है या उठाने/लोड करने के दौरान उसे मिला देता है, क्या आपके इलाके में रोजाना झाडू लगती है, आप अपने इलाके की साफ.-सफाई को साफ.-सफाई के मामले में कैसे रेट करेंगे, आप अपने इलाके के आसपास कितनी बार लावारिस कूड़े के ढेर या कचरे के ढेर को देखते है, आपके अनुसार स्थानीय प्रशासन मार्केट, बाजार, पार्क, गार्डन या दूसरी जगह जैसी सार्वजनिक जगहों पर साफ.-सफाई बनाए रखने में कितनी असरदार है, क्या आप लोगों को खुलेआम सार्वजनिक जगहों पर या आसपास शौच करते हुए देखते है, आप अपने इलाके के सार्वजनिक शौचालय की सफाई और रख-रखाव से कितने संतुष्ट हैं, क्या आप अपने शहर में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल (आरआरआर) सेंटर के बारे में जानते है, आप लोकल अधिकारियों को सफाई से जुड़ी समस्याएं (जैसे कचरा फेंकना, कूड़ेदानों का ओवरफ्लो होना, साफ.-सफाई की कमी)को कैसे बताते हैं। आप शहर की सफाई से संबंधित शिकायतों (जैसे कचरा फेंकना, कूड़ेदानों का ओवरफ्लो होना)पर प्रतिक्रिया दे।

इनका कहना है
सिटीजन फीडबैक चालू हो गया है जो आगामी 30 मई तक चलेगा, इस चलने वाले फीडबैक में शहरवासियों को अपनी राय देना है, उनकी बेहतर राय से ही शहर को 1000 अंक मिलेंगे, इसकी शुरुआत नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने अपनी बैठक से ही कराई है।
इशांक धाकड़
सीण्एमण्ओ नगर पालिका परिषद शिवपुरी

No comments: