---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 30, 2026

जन समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलेक्टे्रट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी
-आम आदमी पार्टी जिला शिवपुरी के नेतृत्व में जिलाअध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संगठन मंत्री योगेश शर्मा, शहर अध्यक्ष आयुष गोयल के मार्गदर्शन में कलेक्टर को शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से शहर की खुदी हुई एवं जर्जर सड़कों तथा भीषण जल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आम जनता इन समस्याओं से बेहद परेशान है और कई क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 10 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान प्रारंभ नहीं किया गया, तो पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी रुद्र प्रताप सिंह सेंगर, दीपक कुशवाहा, महिला विंग अध्यक्ष नीतू परिहार, विवेक भार्गव, बालकृष्ण शर्मा, भूपेंद्र विकल, मनीष बंसल, शिवम शिवहरे, लक्ष्मण मौर्य, लक्ष्मी आदिवासी, सरोज कुशवाहा, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद की।

No comments: