शिवपुरी-स्नातक स्तर में प्रवेश हेतु कक्षा 12वीं छात्र छात्राएं जो अपने संकाय के स्थान पर स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षा में अन्य संकाय में प्रवेश लेना चाहते हैं उनको अपने संबंधित जिले के अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य के समक्ष साक्षात्कार हेतु 14 मई तक उपस्थित होकर साक्षात्कार देना आवश्यक होगा। साक्षात्कार के माध्यम से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य पात्रता प्रमाण पत्र तीन प्रति में जारी करेंगे, प्रथम प्रति महाविद्यालय प्राचार्य, द्वितीय प्रति विद्यार्थी एवं तृतीय प्रति कुलसचिव सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन को प्रेषित करेंगे।
इस पात्रता प्रमाण पत्र को विद्यार्थी प्रवेश हेतु पोर्टल पर अपलोड करेंगे, साक्षात्कार का समय प्रात: 11 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु स्नातक स्तर पर मेजर माइनर से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेजर माइनर विषय के स्थान पर अन्य विषय या संकाय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए साक्षात्कार में शामिल होना होगा। ऐसे विद्यार्थी अपने संबंधित जिले के अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य के समक्ष साक्षात्कार हेतु 14 मई तक अनिवार्य उपस्थित होंगे, इनके लिए साक्षात्कार का समय प्रात: 11 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके प्रचार प्रसार हेतु अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रवेश साक्षात्कार नोडल डॉ अरविंद शर्मा एवं समिति सदस्य डॉ विकास, डॉ राघवेंद्र गर्ग, प्रो वीरेंद्र कौशल, डॉ हरीश अंब, डॉ रामजीदास राठौर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला शिवपुरी में उपस्थित होकर जानकारी दी। जिससे जिले के समस्त विद्यालयों में व्यापक प्रचार प्रसार हो सके।

No comments:
Post a Comment