---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 30, 2026

सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, निर्बाध जल आपूर्ति के निर्देश



शिवपुरी-
एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत ने गुरूवार को सतनवाड़ा क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए शहर में नियमित एवं निर्बाध जल प्रदाय सुनिश्चित किया जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसडीएम ने बताया कि फिल्टर प्लांट की खराब मशीनों में सुधार कर लिया गया है। पूर्व में एक मशीन एवं एक स्टार्टर में आई खराबी को दूर कर दिया गया है। साथ ही एक मोटर को स्टैंडबाय में रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पडऩे पर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से जल आपूर्ति प्रभावित न हो। निरीक्षण के दौरान एई सचिन चौहान, उपयंत्री राकेश कुमार सहित संबंधित इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

नगर पालिका क्षेत्र में जल प्रदाय से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम गठित
नगर पालिका क्षेत्र में आगामी ग्रीष्मऋतु में पेयजल समस्या के दृष्टिगत आम नागरिकों की समस्या निराकरण हेतु कंट्रोल रूम का गठन किया जाता है। आम नागरिक जल प्रदाय से संबंधित अपनी समस्या कंट्रोल रूम के मोबाईल नम्बर 9202140627 पर बता सकते हैं। कंट्रोल रूम में आवश्यक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें जितेन्द्र रजक (मो. 9302701881) प्रात: 06 बजे से सांय 02 बजे तक, जमालुद्दीन खान, डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय आरईएस (मो. 8319146244) दोपहर 1.30 बजे से रात्रि 09 बजे तक रहेगी। उपरोक्त कर्मचारी नागरिकों से प्राप्त होने वाली पेयजल से संबंधित समस्या को पंजी में दर्ज कर नगरपालिका के जोन प्रभारी/उपयंत्री को अवगत करायेंगे तथा समस्या का निराकरण होने के पश्चात् पंजी में दर्ज करेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी रमेश कुमार, सिंह सिटी मिशन मैनेजर (7987169492) रहेंगे तथा प्रतिदिन की जा रही कार्यवाही के संबंध में कार्यालय अपर कलेक्टर शिवपुरी को अवगत करायेंगे।

No comments: