25, 26 एवं 27 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगें भागशिवपुरी-केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 25 अप्रैल को शिवपुरी आएंगे एवं 25, 26 एवं 27 अप्रैल को तीन दिवसीय पर रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 25 अप्रैल को टूरिस्ट विलेज शिवपुरी से प्रात: 10.40 बजे न्यू बस स्टैंड कोलारस पहुंचेगे। वहां भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। जिसमें बालिका एवं बालक छात्रावास का भूमि पूजन (प्रधानमंत्री जनमन योजना), कोलारस के जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन, कोलारस के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ नए बस स्टैंड का उद्घाटन एवं कोलारस में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन शामिल है। प्रात: 11.45 बजे एप्रोच रोड कोलारस पर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे जैन बस्ती कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.35 बजे ग्राम पंचायत भवन लुकवासा में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2.50 बजे बुडा डोंगर, बदरवास में अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन करेंगे। अपराह्न 4.35 बजे सीएम राइ? स्कूल, बदरवास पहुंचेगे। वहां भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।
जिसमें बदरवास के जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन, आईटीआई भवन का भूमि पूजन, बालिका एवं बालक छात्रावास का भूमि पूजन (प्रधानमंत्री जनमन योजना) शामिल है। अपराह्न 5.40 बजे बदरवास तथा इसके उपरांत ग्राम एचवारा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6.50 बजे तहसील भवन रन्नौद का भूमिपूजन और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। जिसमें एकीकृत तहसील भवन का उद्घाटन, रन्नौद-खोखाई मठ सड़क (30 किमी) का भूमि पूजन शामिल है। इसके बाद रात्रि 9 बजे गणेश कॉलोनी में स्थानीय कार्यक्रम, इसके उपरांत ग्राम फतेहपुर, रातौर में स्थानीय प्रोग्राम, कृष्णपुरमपुरम कॉलोनी में स्थानीय कार्यक्रम एवं झांसी तिराहा शिवपुरी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत टूरिस्ट विलेज में रात्रि विश्राम करेंगे।

No comments:
Post a Comment