---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 20, 2026

वरिष्ठ समाजसेवी एवं लायंस क्ल्ब के आधार स्तंभ रामशरण अग्रवाल का आकस्मिक निधन


अंतिम संस्कार आज मंगलवार 21 अप्रैल को प्रात: 9 बजे निज निवास महल कॉलोनी से निकलेगी अंतिम यात्रा 

शिवपुरी- सेवा और परोपकार के कार्यों के साथ अग्रवाल समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाए रखने वाले एवं लायंस क्लब के आधार स्तंभ वरिष्ठ समाजसेवी लायन रामशरण अग्रवाल का सोमवार के रोज आकस्मिक निधन हो गया। स्व.रामशरण अग्रवाल के निधन की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर व्याप्त है और उनके महल कॉलोनी स्थित निज निवास पर परिजन, शुभचिंतका, समाजसेवी, व्यापारी, लायन साथियों के द्वारा अपनी शोक संवेदनाऐं व्यक्त की जा रही है। स्व.रामशरण अग्रवाल के निधन उपरांत अंतिम यात्रा 21 अप्रैल 2026 को प्रात: 09 बजे निज निवास महल कॉलोनी, शिवपुरी से मुक्तिधाम स्थल की ओर निकाली जाएगी। 

बताना होगा कि व्यापारिक क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाले रामशरण अग्रवाल व्यापार के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी अलग सेवा भाव के लिए पहचाने जाते थे, अनेकों समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर लायनवाद को सर्वोपरि रखने वाले स्व.रामशरण अग्रवाल को शिवपुरी ही नहीं वरन् दूर-दराज क्षेत्रों में लायन क्लब का आधार स्तंभ माना जाता था, जिन्होंने लायंस क्लब में रहने अपने कार्यकाल में नव युवाओं को क्लब के विभिन्न सेवा माध्यमों से जोड़ा और आज वही युवा लायंस क्लब के विभिन्न घटकों से जुड़कर समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रहे है।

व्यापारिक दृष्टि से देखा जाए तो इण्डस्ट्रीय एरिया में अपनी फैक्ट्री के माध्यम से व्यापार को काफी ऊंचाईयों तक पहुंचाया, अपने पुत्र पुलकित अग्रवाल को भी नव युवा होने के साथ उन्हें परिवार और व्यापार के क्षेत्र से जोड़ा और अपने पैरों पर खड़ा किया। स्व. रामशरण अग्रवाल बीते लंबे समय अस्वस्थ चल रहे थे और इसी अस्वस्थता के चलते सोमवार 20 अप्रैल के रोज उनका आकस्मिक निधन हो गया। लायनवाद और समाजसेवा व व्यापरिक क्षेत्र में स्व.रामशरण अग्रवाल अपने सेवा कार्यों से सदैव चिर-स्मृत बने रहेंगें। स्व.रामशरण अग्रवाल के निधन की जानकारी से समस्त लायंस क्लब में शोक की लहर व्याप्त है और 21 अप्रैल को प्रात: 9 बजे उनके निज निवास से अंतिम यात्रा में शामिल होकर मुक्तिधाम पहुंचेंगें और शोक संतृप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की ईश्वर से प्रार्थना करेंगें। 


No comments: