थाना प्रभारी ने कहा मामले की जांच कर जाएगी पति व जेठ के खिलाफ कार्यवाहीशिवपुरी- बीते 10 वर्षों से पति के साथ रह रही पत्नि के साथ बीते रोज उसके पति एवं जेठ ने मिलकर इसलिए मारपीट कर दी, क्योंकि वह अपने घर में आंगनबाड़ी से खाना लेकर आई और यही उसके पति व जेठ को नगवार गुजरा, जिसका परिणाम यह हुूआ कि देानों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला ने अपने साथ हुई घटना को लेकर महिला थाना में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की। मामले में महिला थाना प्रभारी सोनम रघुवंशी ने महिला की शिकायत पर जांच कर कार्यवाही की बात कही है।
फरियादी लक्ष्मी कुशवाह पत्नि कान्ता कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्वालियर वायपास शिवपुरी ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व कान्ता कुशवाह पुत्र श्याम लाल कुशवाह के साथ हिन्दू रीति-रिवाज अनुसार हुई थी, और इसी दौरान पति के संसर्ग से महिला को दो बच्चे हुए जिसमें एक 8 वर्ष की बेटी चंचल कुशवाह व 6 वर्ष का बेटा लव कुशवाह है। महिला लक्ष्मी का पति कान्ता कुशवाह आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर मारपीट करता एवं घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता जिसके चलते घर में आए दिन वाद-विवाद होता रहता। बीते रोज भी जब घर में राशन की व्यवस्था नहीं हुई तो लक्ष्मी अपने बच्चों के लिए आंगनबाड़ी से खाना लेने गई थी जब लौटकर खाना लेकर वह वापस घर आ रही थी कि तभी उसके पति ने आंगनबाड़ी से खाना लाने को लेकर विवाद किया और मारपीट कर दी, इसी बीच लक्ष्मी के बड़े ससुर का बेटा जेठ छोटे कुशवाह भी आ गया जिसने भी मिलकर महिला के पति कान्ता कुशवाह साथ महिला लक्ष्मी के साथ मारपीट कर दी और उसे ना-ना प्रकार से प्रताडि़त किया। पति व जेठ से मिली प्रताडऩा से तंग आकर लक्ष्मी कुशवाह ने अपने साथ हुए घटनाक्रम को लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर महिला थाना प्रभारी सोनम रघुवंशी ने पीडि़त का आवेदन लेकर मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

No comments:
Post a Comment