महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास महाराज ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित
शिवपुरी- अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र एवं शास्त्रों के ज्ञाता भगवान श्री परशुराम प्रोकट्योत्सव समारोह विप्र समाज द्वारा बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम कत्था मिल पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। प्रात: कालीन 6 बजे पूजा अर्चना श्रीमद् गीता जी का पाठ पंडित रमेश कोठारी ओम प्रकाश शर्मा की नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा किया गया एवं, हनुमान चालीसा परशुराम चालीसा का पाठ से प्रारंभ किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तम दास महाराज जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सर्किल जेल की जेलर पंडित आर सी शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पंडित माधव शरण दुबे एवं पंडित विनोद शास्त्री थे, बुजुर्ग सम्मानित सदस्यों एवं श्रीमती वंदना दीक्षित, डॉ.सुखदेव गौतम, अशोक कुमार शर्मा, भारत उपाध्याय ने भगवान परशुराम का पुष्प माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
योग गुरु कैलाश नारायण मुद्गल का एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक पुरुषोत्तम शर्मा का भी समिति द्वारा सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ब्राह्मण समाज के युवाओं को शिक्षा संस्कार शस्त्र और शास्त्र से परिपूर्ण होना बहुत जरूरी है जब ही हमारे समाज का व देश का विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल एवं विजय भारद्वाज जबकि आभार पंडित भरत उपाध्याय एवं कुंज बिहारी परसारणीने व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment