शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशा, स्मैक, चरस, गांजा व शराब माफिया व सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना देहात प्रभारी विकास यादव के द्वारा एक आरोपी के 20.045 ग्राम स्मैक कीमत करीब 4 लाख रूपये बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चैक सर्ट व नीले रंग की जीन्स पहने हुये है जो दाढी रखे हुये है जो हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउण्ड लुधावली में संदिग्ध अवस्था में मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की फिराक में खडा है, जिसपर से थाना देहात की टीम द्वारा हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउण्ड लुधावली शिवपुरी पर दबिस देकर आरोपी पवन जाटव पुत्र बाबूराम जाटव उम्र 35 साल नि.टोगरा रोड फतेहपुर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल बजन 20.45 ग्राम कुल कीमती 04 लाख रुपये को एक मोटरसाइकल सहित जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर थाना देहात पर आरोपी के विरुद्ध अप0क्र0 130/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना ने लिया गया। इस कार्यवाही मे ंनिरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात, उनि योगेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि सुमित सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, आरक्षक बदन सिंह, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक प्रमोद कुशवाह, आरक्षक. सकील, आरक्षक सचेन्द्र शर्मा शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment