वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया बरामदशिवपुरी- शहर के बीचों बीच सदर बाजार में एक बार फिर से प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान नबाब सर्राफा पर ग्राहकों की भीड़ के बीच एक महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और दुकान पर ही सरेआम एक सोने का टॉप्स देखने के बहाने मंगलसूत्र चुराकर वहां से भाग निकली। घटना की जानकारी दुकान संचालक विपिन जैन सिंकी सांखला को तब लगी जब उन्होंने अपनी दुकान में रखे जेवरातों को अच्छी से जांचा और परखा, तब पता चला कि एक सोनेे का मंगलसूत्र गायब है। जिस पर तत्काल सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से देखा गया तो उसमें पाया कि एक महिला सदर बाजार स्थित नवाब सराफा पर टॉप्स देखने पहुंची और इसी बीच ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अज्ञात लाल रंग की साड़ी पहने महिला ने टॉप्स देखने के बहाने मंगलसूत्र को उठाया और चुपके से उसे चुरा लिया और फिर बहाना बनाकर वहां से निकल गई। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और तत्काल इस वीडियो को वायरल कर दिया गया। इस मामले में संबंधित अज्ञात महिला के विरूद्ध मंगलसूत्र चुराए जाने की घटना को लेकर थाना कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई गई है जिस पर तत्काल थाना कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे के द्वारा अपने पुलिस बल के द्वारा इस अज्ञात महिला को सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से तलाशा गया और अज्ञात महिला को ढूंढकर उससे चुरा गया मंगलसूत्र बरामद किया गया। चोरी गया मंगलसूत्र बरामद होने पर नबाब सर्राफ दुकान संचालक विपिन जैन सिंकी सांखला के पुलिस की त्वरित कार्यप्रणाली के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment