---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 26, 2022

मंगलम केंद्र पर दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मोड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर आज


नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से है शिविर का आयोजन

शिवपुरी। दिव्यांगों की सेवा को लेकर नारायण सेवा संस्थान के द्वारा कोर्ट रोड स्थित मंगलम् केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में मोड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन आज रविवार 27 फरवरी को एक विशाल निशुल्क दिव्यांग जांच, आपॅरेशन चयन व मोड्यूलर कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से किया जा रहा है। इस शिविर में ऐसे विकलांग जिनके हाथ या पैर कटे हो अथवा जिन्हें हड्डी से संबंधित कोई ऑपरेशन बताया गया हो उनको चिंहित किया जाएगा। इस शिविर को लेकर शनिवार को एक पत्रकारवार्ता का आयोजन मंगलम केंद्र पर किया गया। पत्रकारवार्ता के दौरान मंगलम के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, सचिव राजेंद्र मजेजी,  कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, संचालक डॉ अजय खेमरिया व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

इस मौके पर पत्रकारवार्ता में मौजूद नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से आए कैंप संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि उनका संस्थान देशभर में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाता है। इसी क्रम में यह कैंप मंगलम के साथ मिलकर शिवपुरी में लगाया जा रहा है। इस कैंप के लिए अभ्यार्थी पोलोग्राउंड के सामने समाजसेवी संस्था मंगलम शिवपुरी में 27 फरवरी तारीख की सुबह तक संपर्क कर सकते हैं।

पत्रकारवार्ता के दौरान मंगलम सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि इस शिविर में जन्मजात दिव्यांगों को निशुल्क जांच की जाएगी। ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को निश्चित दिनांक पर उदयपुर बुलाकर निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। ऐसे दिव्यांग भाई-बहन जो किसी दुर्घटना में अपने अंक गंवा चुके हैं अथवा अंग विहीन हो गए हैं उनको शिविर में निशुल्क कृत्रिम अंगों के लिए हाथ पाओं का माप लिया जाएगा तथा निश्चित दिनांक अनुसार पुन: शिविर स्थल पर पहनाएं जाएंगे। शिविर में सभी दिव्यांग भाई बहन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और दो दिव्यांगता दर्शाते हुए फोटो अवश्य साथ में लाएं।

नारायण सेवा संस्थान के भामाशाहों का होगा सम्मान
नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से आए कैंप संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन में नारायण सेवा संस्थान के द्वारा ऐसे भामाशाह जो दिव्यांगों की सेवा के लिए संस्थान को सहयोग प्रदान करते है ऐसे भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके लिए सायं 4 बजे ऋषि मैरिज गार्डन में भामाशाह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें नारायण सेवा संस्थान के लिए सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

No comments: