शिवपुरी/पोहरी-शासन की मंशा के अनुरूप विकास शिक्षा अधिकारी मोतीलाल खंगार एवं विकास खण्ड स्रोतकेंद्र समन्वयक अचलसिंह कुशवाह के निर्देशानुसार जनशिक्षा केंद्र पोहरी पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधानाध्यापकों का प्रथक-प्रथक कालखण्डों में शाला प्रबंधन समिति उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान वीआरसी द्वारा मॉनिटरिंग की गई। प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा तथा बृजमोहन शाक्य सीएसी को निर्देशित किया गया कि जिले से प्राप्त सामग्री वण्डल संबंधित शालाओं के समस्त प्रधानाध्यापकों को आवश्यक रूप से वितरण किए जाएं। वीआरसी कुशवाह ने प्रशिक्षण में कहा कि प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों में निधारित तिथियों में एसएमसी के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को सपथ-प्रारूप अनुसार सपथ दिलाई जाने के पश्चात सपथ फोटोग्राफ्स व कार्यक्रम प्रतिवेदन जनशिक्षा केंद्र पर जमा कराया जाए।
शाला प्रबंधन समिति उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में मुवारिकपुर, नयागाँव, उमरई, खो?, रानीपुरा, ग?रिया मुहल्ला पोहरी, सौंसा, चकराना, ओखईपाठा, छिनारी, रंधीर, कृष्णगंज, देहदे, म?खे?ा, जरियाखे?ा, जाखनौद, बालक पोहरी एवं ग्वालीपुरा आदि प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं से संबंधित प्रधानाध्यापकों/ शाला प्रभारियों को सम्मिलित किया गया।
प्रशिक्षण में श्याम बिहारी 'सरल', हेमंत भार्गव, सोहन सहाय पैंकरा, राजेश चौरसिया, सुखलाल वर्मा, किरण श्रीवास्तव, ललित शर्मा, मीना जैन, सुनीता ओझा, रमा श्रीवास्तव, कुसुम बघेल, पुरुषोत्तम अंगोलिया, कल्याण सिंह धाकड़, आकोक मिश्रा, कत्याण वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रामचरण लाल राठौर, मनोज शुक्ला, रजनीश पारासर एवं मनीराम रावत आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment