---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 26, 2026

गर्मी के मौसम में इंसानियत के साथ जीवों के प्रति भी दया-करूणा का भाव दिखाए : जितेन्द्र जैन


अपने-अपने निवास व प्रतिष्ठान पर गौ सेवा हेतु पानी की टंकी या कुंड बनाने का किया आह्वान

शिवपुरी-इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी केवल इंसानियत के लिए नहीं बल्कि जीवों के लिए भी परेशानी का सबब है ऐसे में इंसान तो कहीं ना कहीं अपनी प्यास बुझा लेता है लेकिन दया-करूणा के रूप में जीवों के लिए भी पर्याप्त पेयजल हो इसे लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू के द्वारा समस्त आमजन से आह्वान कियागया है कि इन गर्मी के दिनों में अपने-अपने घर या प्रतिष्ठान के समक्ष ऐसी पानी की टंकी का निर्माण व कुण्ड बनाए जिससे पशुओं को भी पीने के लिए आसानी से पानी मिल सके। उन्होंने अपने निवास के बाहर ही स्थाई पानी की टंकी का निर्माण कराकर पशुहित में यह सेवा कार्य कर अन्य लोगों को प्रेरणा देने का कार्य किया है।

बताना होगा कि इन दिनों भीषण गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में जहां हम अपने लिए ठंडा पानी और छांव का इंतजाम कर लेते हैं, वहीं बेजुबान पशु-पक्षी प्यास से बेहाल हो जाते हैं। ऐसे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू के द्वारा आह्वान किया गया कि हमारी एक छोटी सी पहल उनके लिए जीवनदान बन सकती है। अपने घर, दुकान या आसपास किसी सुरक्षित जगह पर पानी से भरा एक बर्तन जरूर रखें, ताकि कोई भी प्यासा जीव आसानी से अपनी प्यास बुझा सके। यदि संभव हो तो स्थायी रूप से एक पक्की पानी की टंकी या कुंड बनवाएं, जिससे पूरे मौसम में लगातार पानी उपलब्ध रह सके। यह एक बार का प्रयास कई सालों तक सेवा का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने स्तर पर यह प्रयास किया है और सभी नगरवासियों से भी आग्रह है कि वह इस नेक काम में अपना योगदान दें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस गर्मी में इंसानियत के साथ-साथ जीवों के प्रति दया और करुणा भी दिखाएं।

No comments: