---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 26, 2026

आदि गुरु शंकराचार्य का चिंतन देता है आध्यात्मिकता की प्रेरणा: डॉ गिरीश जी महाराज



आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला आयोजित

शिवपुरी- म.प्र. जन अभियान परिषद जिला शिवपुरी द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिवपुरी के सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ गिरीश दुबे महाराज मुख्य सेवक श्री बाँकड़े सरकार हनुमान मंदिर, मुख्य वक्ता डॉ तरुण शर्मा पूर्व संचालक एवं वर्तमान वित्त सलाहकार कोटिल्य एकेडमी, कार्यक्रम में विशिष्ठ अथिति परम पूज्य संत श्री हरि हर्षानंद जी महाराज ऋषिकेश हरिद्वार, सुशील बरुआ संभाग समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद संभाग ग्वालियर, कार्यक्रम संयोजक डॉ रीना शर्मा जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद जिला शिवपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अथिति डॉ गिरीश दुबे जी महाराज द्वारा बताया गया कि हमारे देश का यह अद्भुत सौभाग्य है कि इस देश को भगवान राम, कृष्ण, आचार्य चाणक्य और शंकराचार्य जी जैसे महापुरुषों ने गढ़ा है। हमारे यहाँ भगवान राम ने उत्तर-दक्षिण को जोड़ा तो वहीं भगवान कृष्ण ने पूरब-पश्चिम को जोड़ा। वहीं आदि गुरु शंकराचार्य ने भारत की सांस्कृतिक एकता को चार मठों के माध्यम से जोड़कर भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक परम्परा को स्थायी रूप से स्थापित करने का महत्वपूर्ण काम किया है। 

मुख्य वक्ता डॉ तरुण शर्मा ने कहा कि आज आधुनिक भारत की जो सीमा-रेखा बनी है वो आदि शंकराचार्य जी के पथ-संचलन से बनी है. जहाँ उनके पैर पड़ेे वो स्थान भारत में रह गया और जहाँ उनके पैर नहीं पड़ पाए वो हिस्सा दुर्भाग्य से भारत से कट गया। संचालन महेश परिहार विकासखण्ड समन्वयक नरवर  एवं आभार प्रदर्शन शिशुपाल सिंह जादौन विकासखण्ड समन्वयक शिवपुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के समस्त विकासखण्ड समन्वयक, अधिकारी, कर्मचारी, नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता एवं छात्र- छात्रा उपस्थित रहे।

No comments: