---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 27, 2026

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की जनसुनवाई, मौके पर किया आवेदकों की समस्याओं का निराकरण


जनसुनवाई में 782 आवेदन प्राप्त, टोकन प्रणाली से पारदर्शी समाधान

शिवपुरी-केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के तीसरे दिन शिवपुरी के कोटा-भगोरा क्षेत्र में आयोजित आज की जनसुनवाई में लगभग 782 आवेदनों को सुना। इनमें से कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रत्येक आवेदन को टोकन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत कर ऑनलाइन ट्रैकिंग से जोड़ा गया है, जिससे हर प्रकरण की पारदर्शी और समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित हो सके। आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, प्रमाण पत्र, लाड़ली लक्ष्यमी योजना, पीएम आवास योजना पंजीयन तथा विभिन्न जांच संबंधी मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न हितग्राहियों का मौके पर ही निराकरण किया गया। उनमें इंदर सिंह आदिवासी, जूली जाटव, नंदकिशोर को तुरंत संबल योजना के तहत आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया। 

अमर सिंह आदिवासी, राजकुमार के आवेदन का तुरंत निराकरण कर फौती नामांतरण दिया गया। ला?ली लक्ष्मी योजना में मनीषा ओझा, हरिवल्लभ-नंदनी, मृगेन्द्र गुर्जर को मौके पर ही प्रमाण पत्र दिया गया। नानू आदिवासी को तुरंत वृद्धा पेंशन का प्रमाण पत्र दिया गया। जतनाम सिंह, ग्यासी बंजारा को जन्म प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। मोहन को तुरंत मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का भी वितरण किया गया।  

No comments: