केंद्रीय मंत्री ने सफलता अर्जित करने का विद्यार्थियों को दिया मूलमंत्र, छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र किए वितरितशिवपुरी-केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज टूरिस्ट विलेज होटल में आयोजित कार्यक्रम में 10वी, 12वीं एवं यूपीएससी के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। उत्साहवर्धन करते हुए सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया, शुभकानाएं देते हुए उज्जवल भविष्य कामना की।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों व्दारा की गई क?ी मेहनत का ही परिणाम है कि इस वर्ष जिले में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम विगत वर्ष से बेहतर रहा है। उन्होंने किस प्रकार शिक्षा ग्रहण की, इसकी जानकारी भी बच्चों को दी और कहा कि सफलता अर्जित करने के लिए कभी कभी बीच में थो?ा ब्रेक भी लेना जरूरी होता है। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझें और अपने देश के बारे में भी सोंचे। उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अभी से अपने लक्ष्य का निर्धारण कर लें और उसी के अनुरूप तैयारी प्रारंभ करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
छात्र चिंता मुक्त रहकर अपने आगे की शिक्षा ग्रहण करें तथा करियर बनाएं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत करने का कोई विकल्प नहीं होता है। आप सभी में भरपूर प्रतिभाएं है, उन प्रतिभाओं का उपयोग जीवन को संवारने एवं बेहतर बनाने के लिए करें। कार्यक्रम में यूपीएससी तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को केंद्रीय मंत्री ने स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों द्वारा कैरियर के संबंध में पूछे गये सवालो का जवाब देते हुए बच्चों को मार्गदर्शन भी दिया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment