---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 26, 2022

मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल हो : तारिक सिद्दीकी


राजस्थान सरकार की तर्ज पर मप्र में भी पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर किया पत्र व्यवहार

शिवपुरी- मध्यप्रदेश से सटे राजस्थान प्रदेश में जब पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजस्थान सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली कर दी गई है तब मध्यप्रदेश सरकार को भी कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली पर गौर करते हुए इसे अविलंब लागू करना चाहिए ताकि कर्मचारी हितैषी प्रदेश सरकार के इस कदम से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ सके और वह अधिक उत्साह के साथ अपने कार्य को और अधिक ऊर्जा के साथ कर सके। यह मांग रखी मप्र सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से स्थानीय पुरानी शिवपुरी निवासी और राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली योजना संगठन के जिलाध्यक्ष तारिक सिद्दीकी ने जिन्होने मप्र सरकार से अविलंब पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को राजस्थान प्रदेश के निर्णय को देखते हुए दोहराया। 

यहां तारिक  सिद्दीकी के द्वारा पत्र व्यवहार कर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल से निवेदन किया गया है कि कर्मचारी हित में 2004 से बंद पुरानी पेंशन को बहाल कर लागू की जाए आने वाले बजट में इसका प्रावधान किया जाए ताकि कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता सामर्थ से कार्य करते रहें, क्योंकि आधे से ज्यादा कर्मचारी पुरानी पेंशन नहीं मिलने के कारण बहुत ही चिंता ग्रस्त रहते हैं बीमार पड़ रहे हैं और आने वाले भविष्य को देखते हुए तनावग्रस्त होते जा रहे हैं इसलिए निवेदन है कि जिस प्रकार राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन लागू की, उसी प्रकार मध्यप्रदेश के 800000 कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए 2004 से बंद पुरानी पेंशन लागू की जाए और आने वाले बजट में इसका प्रावधान किया जाए।

No comments: