शिवपुरी-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से 01 मार्च तक तीन दिवसीय संचालित होगा। इस पल्स पोलियो अभियान में समाजसेवी संस्था शिव योगा शिक्षा संस्थान समिति के द्वारा योगदान दिया जाएगा। यहां शिव योगा शिक्षा संस्थान समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र सेंगर ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का कार्य संस्था सदस्य करेंगें। यहां संस्था के वीरेन्द्र माथुर ने बताया कि संस्था सदस्य जवाहर कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, मदकपुरा, लुधावली सहित आसपास के क्षेत्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दिव्यांगता के अभिशाप से दूर करने के लिए पल्से पोलियो अभियान में अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाऐं इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
यहां आस्था प्रयास संस्था की अध्यक्षा श्रीमती मधु सेंगर के द्वारा भी अपनी संस्था सदस्यों के साथ मिलकर लोगों से अपील की जाएगी कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाऐं ताकि वह दिव्यांगता के अभिशाप से सुरक्षित रह सके। इस दौरान शिव योगा शिक्षा संस्थान समिति के द्वारा पल्स पेालियो केन्द्रों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने को लेकर वैलून, चॉकलेट व अन्य खिलौने भी वितरित किए जाऐंगें ताकि बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट बनी रहे और वह पोलियो की खुराक आसानी से ले सके।
No comments:
Post a Comment