---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 26, 2022

जयहिंद बीपीएम मिशन व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा गोद लिए केन्द्रों पर चलेगा पल्स पोलिया अभियान


शिवपुरी-
दिव्यांगता अभिशाप को मिटाने को लेकर समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के द्वारा अपने गोद लिए दो केन्द्रों पुरानी जेल एवं करौंदी कॉलोनी में पल्स पोलिया अभियान संचालित किया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बीपीएम जयहिंद मिशन संस्था अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्षा श्रीमती माया मौर्य ने बताया कि दिव्यांगता के अभिशाप को दूर करने के लिए संस्था के द्वारा गोद लिए गए केन्द्र पुरानी जेल एवं करौंदी कॉलोनी में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलिया की खुराक पिलाई जाएगी। 

यहां पुरानी जेल परिसर में राज्यमंत्री प्रहलाद भारती व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम पहुंचकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर पना योगदान देंगें। इसके साथ ही करौंदी कॉलोनी में भी संस्था के सदस्यों के द्वारा पोलिया की दवा पिलाए जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान संस्था ने अपने गोद लिए केन्द्रों पर अधिक से अधिक संख्या में अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह इन केन्द्रों पर अपने बच्चों को लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाऐं साथ ही बच्चों के लिए यहां आकर्षक उपहार भी दिए जाऐंगें ताकि वह खुशी-खुशी दवा पी सके।

No comments: