शिवपुरी-कोरोना काल के बाद अब सामान्य हालात होने पर मथुरा-वृन्दावन की तर्ज पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय ग्वाल महासभा सागर छावनी के द्वारा आगामी 23 मार्च को बृज की तर्ज पर लठ्ठमार होली का आयोजन स्थानीय गणेश एंजोरा सिटी सागर में किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अभा ग्वाल महासभा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल ने बताया कि आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक रंगों से सरोबार त्यौहार होली के अवसर पर ग्वाल ग्वालन होली मिलन समारोह एवं बृज की लठ्ठमार होली का आयोजन 23 मार्च को सागर छावनी में किया जा रहा है।
यहां विशेष रूप से समिति संरक्षक देवी मुन्नी बाई(बीजासेन उपासक मंदिर बरारू)के मार्गदर्शन व आर्शीवाद में सागर क्षेत्र के सांसद राजबहादुर सिंह, लारिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आर.के.हांस, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल ग्वाल, सुन्दर ग्वाला, संजीव हिन्नवार, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष यश ग्वाल, व नन्दू उस्ताद म्हाते ग्वाल समाज सागर सकल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बृज की लठ्ठमार होली, फाग गायन, रसिया एवं अखिल भारतीय ग्वाल महासभा की चिंतन बैठक भी स्थानीय श्रीगणेशसिटी एंजोरा गार्डन रजाखेड़ी मकरोनिया सागर में होगी।
काय्रक्रम में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक अतिथि स्वागत, 12 बजे से सायं 4 बजे तक रसिया गायन, लठ्ठमार होली व फाग गायन होंगें जबकि सायं 4 बजे से चिंतन बैठक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में ग्वाल बन्धुजनों से सपिरवार शामिल होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समित कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेमबाबू ग्वाल एवं समस्त ग्वाल समाज सकल सागर सहित युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष यश ग्वाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुलारे उस्ताद, प्रदेशाध्यक्ष खेल श्याम पचौरी, प्रदेश संगठन मंत्री मोनू ग्वाल, जिलाध्यक्ष सागर रामप्रसाद ग्वाल, महेश पूर्व म्हाते, लखन ग्वाल, कमल ग्वाल सकल चौधरी सागर, युवा जिलाध्यक्ष शंकर पहलवान, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी ग्वाल, पुरूषोत्तम पहलवान, पन्ना लाल कछवाए, जगदीश ग्वाल, कैलाश, राजकुमार ग्वाल मप्र प्रचार मंत्री आदि समस्त ग्वाल समाज सागर शामिल है।
No comments:
Post a Comment