---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 17, 2022

होली : डॉक्टरों ने मरीजों के संग खेली होली, उडा गुलाल अबीर


जिला चिकित्सालय शिवपुरी में हुआ अनूठा आयोजन, सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों संग होली मिलन मनाने के आदेश दिए

शिवपुरी-जिले में पहली बार डॉक्टरों ने मरीजों के साथ गुलाल अबीर लगाकर होली के त्यौहार की शुरूआत की। होली मिलन का यह अनूठा आयोजन कलेक्टर जिला शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर के नेतृत्व में चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने रोगियों और उनके अटेंडरों को वार्डों में जाकर शुभकामनाएं दी तथा फलों का वितरण किया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने बताया कि कलेक्टर जिला शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह बेहद मर्मस्पर्शी  है। उन्होंने होली के पवित्र त्यौहार पर रोगियों और उनके परिजनों के घर न जा पाने के कारण उन्हें ऐसा न लगे की वह बीमारी के चलते त्यौहार की खुशियों से दूर हैं इसलिए जिला अस्पताल में चिकित्सक एवं रोगी होली मिलन आयोजित करने का निर्देश दिया। जिसके तारत्मय में जिला अस्पताल के वार्डो में जाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन, पूर्व सिविल सर्जन डॉ पीके खरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, आरएमओ डॉ संतोष पाठक, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ गिरीश चतुर्वेदी, डॉ योगेन्द्र डॉ.रघुवंशी, राघवेन्द्र सिंह, डॉ पंकज गुप्ता, डॉ चंद्र शेखर गुप्ता, डॉ. दिनेश राजपूत, डॉ. ओपी शर्मा, डॉ अर्पित बंसल, डॉ दिवाकर वर्मा, डॉ ब्रजेश मंगल के अलावा नर्सिग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रोगियों को गुलाल अबीर लगाकर शुभकामनाएं दी तथा फलों का वितरण किया।

No comments: