---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 12, 2022

पंजाब में मिली जीत पर आप पार्टी ने निकाली रैली, बांटी मिठाई


शिवपुरी-
पांच राज्यो में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना पश्चात पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर अंचल शिवपुरी के आप कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है और अपने इस उत्साह को आप कार्यकर्ताओं ने शहर के माधवचौक चौराहे पर ढोल बजाकर, मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी के साथ खुशी मनाई। यहां आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने आमजन को पंजाब में मिली जीत को लेकर बधाईयां दी साथ ही आम आदमी पार्टी जिन्दाबाद के नारे गुंजायमान रहे। आप पार्टी की पंजाब में सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली गई रैली में जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, एड.पीयूष शर्मा, जिला सचिव राजेंद्र धाकड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित धाकड़, शिवपुरी विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, भूपेन्द्र विकल, सतीश खटीक, निकिल श्रीवास्तव, सुनील यादव, बलजीत सिंह, कन्हैया रावत, विवेक रावत, अजित राजावत, रूद्रप्रताप सिंह, दीपक कुशवाह आदि शामिल रहे।

No comments: