महिलाओं उत्थान को लेकर आयेाजित हुआ कार्यक्रमशिवपुरी-कर्म की ध्वनि शब्दों से अधिक होती है। महिलाओं ने अपने कर्म से समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर यह साबित किया है कि किसी भी क्षेत्र में वे पुरुषों से कम नहीं है। उक्त उदगार व्यक्त किए जिला जनसंपर्क अधिकारी सुश्री प्रियंका शर्मा ने जो स्थानीय शहर वायपास मार्ग स्थित जैक एन जिल स्कूल में महिलाओं के उत्थान को लेकर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी।
इस दौरान जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी रागिनी त्रिवेदी ने कहा कि महिला महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूक हुई हैं और अपने हक के लिए प्रभावपूर्ण ढंग से लड़ाई लड़ती हैं। पुलिस डायल 100 प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की शिकायत दर्ज करने के लिए पृथक से महिला डेस्क की स्थापना की गई है। इस महिला डेस्क में महिला पुलिस अधिकारी रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं निसंकोच होकर महिला डेस्क में आकर उनके साथ घटित हिंसा या अपराध की रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या प्राची शर्मा ने महिलाओं के सम्मान में कुछ पंक्तियां सुनाते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाल कल्याण समिति की सदस्य शोभा पुरोहित, सुगंधा शर्मा, डॉ.खुशी खांन, यातायात की सुबेदार नीतू अवस्थी, प्रियंका घोष, समाजसेवी एकता शर्मा एवं विद्यालय की महिला स्टाफ मनीषा रावत, प्राची शर्मा, पूनम संधू, काजल सिसौदिया, अंकिता झा, रूकमणी, ज्योति भार्गव, कृतिका जैन, काजल दुबे, वंशिका दुबे, अंजली कुशवाह, अंजू भार्गव, समीक्षा जैन, भक्ति, रूपम सिंह, नेहा गुप्ता सहित समस्त महिलाओं का संस्था की ओर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
यह कार्यक्रम जैक एन जिल स्कूल के संचालक जाहर सिंह रावत द्वारा आयोजित किया गया वहीं अंत में कार्यक्रम का आभार व्यक्त रेडियन्ट कॉलेज के संचालक शाहिद खांन द्वारा किया गया व कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या पूनम संघू द्वारा किया गया। इस अवसर पर पटेल संस के संचालक भूपेन्द्र सिंह रावत, समाजसेवी आशुतोष शर्मा, समाजसेवी अवधेश शिवहरे, किरण कुमार शर्मा एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment