---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 12, 2022

नव युवतियों ने किया वृद्धाश्रम पहुंचकर की बृद्धजनों की सेवा, बांटे फल


शिवपुरी।
अपनों के सताए बेघर हुए वृद्धजनों के लिए मंगलम स्थित वृद्धाश्रम परिसर में वृद्धजनों की सेवा के लिए नव युवतियां पहुंची और यहां वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दु:ख के किस्सों को सुनते हुए उनकी हर संभव मदद करने का प्रण भी किया। यह अनूठा और वृद्धजनों की सेवा कार्य करने का कार्य किया शहर के मंगलम स्थित वृद्धाश्रम में शिबाश्रय फाउंडेशन के नव युवाओं के द्वारा जिसमें मंगलम के इन वृद्धजनों से उनका हालचाल जाना और कुशलक्षेम पूछी साथ ही इन सभी वृद्धजनों की सेवा करते हुए इन्हें अपनी ओर से फलों का वितरण भी किया गया। यहां शिवाश्रय फाण्उडेशन की ओर से मौजूद कई वृृद्धजनों का जन्मदिन भी मिलकर मनाया और फल वितरण करते हुए इनकी सेवा की गई। जिसमे शिबाश्रय संस्था की कार्यकर्ता खुशी दुबे, हेमा, मनशी द्वारा बृद्धजनों उनके जन्मदिन पर फल वितरण किया गया। सभी बृद्धजनों ने अपने दोनों हाथ उठाकर इन नव युवा कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

No comments: