---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 12, 2022

ओमकार इंवेंट्स के द्वारा ब्राइडल ब्यूटी शो का आयोजन आज होटल मातोश्री में


सिटी की ब्यूटीशियन अपनी.अपनी ब्राइड मॉडल का प्रदर्शन करेगी

शिवपुरी। हर किसी महिला के जीवन मे ब्राइडल मेकअप बहुत खास होता है, सम्पूर्ण रूप से दुल्हन के श्रृंगार से ही ब्यूटीशियन की प्रतिभा का पता चलता है। जानकारी देते हुए ओमकार इवेन्ट्स के राम गुप्ता ने बताया कि इस बात को ध्यान में रखते हुए ओमकार इवेंट द्वारा शिवपुरी में 13 मार्च रविवार को होटल मातोश्री पैलेस में सीटी की ब्यूटीशियन के बीच ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे बेस्ट ब्यूटीशियन ब्राइड के अलावा 15 अलग-अलग कैटेगरी अवार्ड में बेस्ट मेकअप, हैरस्टायल, लहँगा, मेहँदी, ज्वेलरी में चयनित किया जाएगा। आयोजन में मुख्य सहयोगियों में मिरेकल ब्यूटी पार्लर, मैजिकल एंजेल ब्यूटी पार्लर, विकास इलेक्ट्रॉनिक, भूमि स्टूडियो के साथ सह आयोजक में भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष शीमा शिवहरे, श्रीमती शोभा पुरोहित सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती सारिका रघुवंशी, श्रीमती नेहा शर्मा औऱ विशेष सहयोगी भूमिका में सुनीता भदौरिया, एकता शर्मा, मणिका शर्मा, सुनीता दहिया का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

No comments: